-->

Ads 720 x 90

दीवाना आशिक़ Deewana Ashiq




🙏 यह गीत प्रेम, समर्पण और सच्चे एहसासों को समर्पित है। यदि आपको यह गीत पसंद आए, तो इसे अपने प्रियजनों के साथ ज़रूर साझा करें। ❤️

(Spoken)
वो मुस्कुराकर मुझसे पूछती थी...
"लोग अपने प्यार के लिए इतिहास लिख देते हैं... शाहजहाँ ने मुमताज़ के लिए ताजमहल बनवाया... तुम मेरे लिए क्या करोगे?"
और मैंने उससे कहा...
(Rap)
तू कहे तो दुनिया में आग लगा दूँगा, 
तेरे लिए हर किसी को मिट्टी में मिला दूँगा।
ना जाने तू मेरे बारे में, क्या-क्या कर सकता हूँ मैं।
इतिहास गवाह है, इश्क़ में मर कर नाम किया है आशिक़ ने।
मेरे भोलेपन पे ना जाना, शैतानी भरी हुई है अंदर।
समझ सके तो समझ ले मुझको, इस चेहरे से प्यार ना कर।
(Spoken)
प्यार करने वाले आशिक़ मिलेंगे तुझे हज़ार, 
पर दिल से चाहने वाला मिलेगा सिर्फ़ एक बार।
(Rap)
हाँ, तेरे लिए मैं दुनिया पलट दूँ, चाँद-तारे कदमों में रख दूँ।
तेरी बातें झूठी लगे जिसे, मैं हर उस बात को सच कर दूँ।
अगर लगे जो झूठ तुझे मेरी बातों से, आज़मा ले इस आशिक़ को हर एक राह से।
झूठ नहीं बोलूँगा, जो कहा है कर जाऊँगा...
(Spoken)
"पाकिस्तान से आतंकवादी पकड़ के लाना हो... अरे, तू कहे तो वो भी ले आऊँगा।"
(Rap)
बस तू एक बार कर भरोसा, मैं कुछ नहीं तुझसे चाहूँगा।
जब तू मुझको हाँ कहेगी, तेरे लिए बदल जाऊँगा।
है लाख बुराई मेरे भीतर, पर इश्क़ मेरा सच्चा है।
तुझे चाहने वाला मैं हूँ, ये ना समझना कोई छोटा बच्चा है।
(Spoken)
मोहब्बत में वादे नहीं, हौसले आज़माए जाते हैं...
जो दिल से अपने होते हैं, वो वक़्त से नहीं बदला करते।
(Rap)
आशिक़ आज के ज़माने का नहीं, जो प्यार जताना चाहूँगा।
तू मिले तो हर रोज़ मिले, आँखों से तुझे अपना बनाऊँगा।
मेरी आशिक़ी से जलने वाले, मेरी शिकायत करते हैं।
तुम ध्यान सिर्फ़ मुझपे देना, वो भी तुमपे मरते हैं।
मुझपे शक तुम ना करना, मैं सिर्फ़ एक तुमको ही चाहता हूँ।
जैसे हीर-रांझा, लैला-मजनूँ सा प्यार निभाता हूँ।
है प्यार में डूबे आशिक़ सारे, मुझको उन जैसा मत समझ लेना।
प्यार अगर करती हो हमसे, इज़हार ज़रा सा कर देना।
इज़हार ज़रा सा कर देना।
देखोगी फिर एक आशिक़ की दीवानगी, जो तेरे दिल-ओ-दिमाग़ पे छा जाए।
प्यार करोगी हमसे आखिर तक, भले ये सारी दुनिया बदल जाए।
मेरा इश्क़ ना कभी कम होगा, चाहे वक़्त ही क्यों ना बदल जाए।
(Spoken)
वक़्त बदलता है... लोग बदलते हैं... इरादे भी बदल जाते हैं...
पर सच्ची मोहब्बत करने वाले, हर हाल में वही रह जाते हैं।
(Rap)
मेरी चाहत है बस तुझे अपना बनाना, हासिल करने के लिए ज़ोर-ज़बरदस्ती नहीं, दिल से अपनाना।
(Spoken)
असली मर्द वही होता है, जो इज़्ज़त करना जानता हो।
जो हमपे जान लुटाए, और हम उसपे जान लुटाएँ।
खुद को मैं तेरे लिए कितना बदल सकता हूँ...
देख... अभी भी तेरे लिए कोई नया गीत लिख रहा हूँ...

🎧 ऐसे ही दिल को छू लेने वाले ओरिजिनल गीत सुनने के लिए हमारे YouTube चैनल "Imaginative Insight" को ज़रूर Subscribe करें और Bell Icon दबाना न भूलें। 🔔❤️
नवीनतम पुराने

Related Posts

एक टिप्पणी भेजें

Subscribe my diary poems updates on your email